Posts

मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन बंद करना प्रदेश कांग्रेस सरकार के प्रति दुर्भाग्यपूर्ण- भाजपा विधायक प्रकाश राणा

Image
लडभड़ोल(हिमाचल की खबर डेस्क) जोगिन्दरनगर भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने वीरवार को कहा कि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सब तहसील मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन खोला था।जिससे लगभग 15 पंचायतों की जनता को सीधा लाभ पहुंच रहा था।उन्होंने कहा कि परंतु दुर्भाग्यपूर्ण नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसे भी बंद कर दिया है।उन्होंने कहा कि जोकि यह बहुत ही निंदनीय कार्य है।उन्होंने कहा कि जोगिंदरनगर की जनता इसका विरोध करती है,और पहले ही दिन से कांग्रेस की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।उन्होंने जो वादे किए थे की सरकार के बनने के बाद दस दिन के अंदर OPS,1500 रुपए हर महिला को और तीन सौ यूनिट बिजली फ्री कर देंगे।अब उन सभी वादों से मुकर कर रही है!उन्होंने कहा कि  जगह-जगह विभागीय कार्यालयों को बंद करके आम जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है।उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस की सरकार 90 के दशक की राजनीति कर रही है।उन्होंने कहा कि बदले की भावना से कार्य कर रही है।परंतु अब राजनीति का स्वरूप बदल चुका है राजनीति बदले ...

दोपहर से बिजली गुल अंधेरे में गुजारी लोगों ने रात विभाग की कार्यप्रणाली से जनता में रोष , रोजाना लग रहे बिजली कटों से जनता परेशान

Image
लांगणा( हिमाचल की हर खबर ) लांगणा   पंचायत के विभिन्न गांवों में   रोजाना लग रहे बिजली के कटों से जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | जिसके कारण क्षेत्र के लोगों में विभाग के प्रति व्यापक रोष है | पिछले कल लांगणा और तुलाह पंचायत   के लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी | क्षेत्र में हल्के आंधी तूफान और बारिश में अक्सर बिजली गुल हो जाती है और कई बार लोगों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ती है | पिछले कल दोपहर लगभग चार बजे बिजली चले जाने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी   तथा दूसरे दिन 12:00 बजे बिजली बहाल हो पाई | लगभग बीस घंटे के बाद विभाग द्वारा लोगों को बिजली की सप्लाई उपलब्ध करवाई गई |   श्याम सिंह , सोहन सिंह , राजेश कुमार , सुनील कुमार , अंकुश शर्मा , राजमल , देशराज , स्वामी राम , दामोदर सिंह आदि लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी प्रकट की है तथा मांग की है क्षेत्र में   विद्युत सप्लाई की सुचारू रूप से व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को अंधेरे में रात ना गुजारनी   पड़े ! क्या कहते है अधिकारी जब इस बारे में गोपाल...

मौसम ने बदली करवट देखे विडियो

Image
लडभडोल(हिमाचल की हर खबर)  दोपहर बाद लडभड़ोल तहसील के सभी क्षेत्रों में मौसम मेहबान हो गया है। गत तीन-चार दिन से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को आज प्री-मानसून की भारी बारिश ने फिलहाल पुरे लडभड़ोल में तेज गर्मी से निजात दिला दी है। बारिश से पुरे लडभड़ोल में मौसम सुहावना हो गया है। काले घने बादल , बारिश और तेज हवाओं के साथ हुए भारी बारिश से मौसम के तापमान में भारी गिरावट आई है जिसके चलते लोगों को चिलचिलाती गर्मी से काफी राहत मिली है।   इस सप्ताह की शुरुआत में तापमान लुढ़क कर 25 डिग्री तक आ गया है। बारिश के दौरान लोग सड़कों पर निकल आए। बारिश होने से लोगों को गर्मी की तपिश से काफी राहत मिली।   लडभड़ोल मार्किट में इतनी बारिश हो रही कि कई लोग बाजार में ही फंस गए। कई क्षेत्रों में बारिश अब भी जारी है। लोगों ने घर से बाहर निकलकर इस बारिश का लुफ्त उठाया।   यह बारिश किसानों के लिए भी फायदेमंद हैं। खेत पानी से भर गए है। तेज़ हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने लोगों को खुश तो किया ही साथ ही इस बारिश ने सूखती खेती के लिए आस भी जगा दी। खेती के लिए बारिश ही एक मात्र विकल्प है।

लडभड़ोल स्कूल को गया सेनेटाइज

Image
लडभड़ोल(हिमाचल की हर खबर ) कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए शनिवार को प्रशासन द्वारा लडभड़ोल तहसील में बनाये गए विभिन्न्न क्वारंटीन सेंटरों को सेनेटाइज किया। इस सेनेटाइजेशन अभियान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल , राजकीय प्राथमिक पाठशाला सांढा सहित कई अन्य क़्वारण्टीन सेंटरों में अग्निशमन विभाग द्वारा सेनेटाइज का छिड़काव किया। लडभड़ोल तहसील में बनाये गए क्वारंटीन सेंटरों में बाहरी राज्यों से आये हुए लोगों को रखा गया है। सेंटरों में क्वारेंटाइन किए गए लोगों को भी व्यवस्था बनाने , सहयोग करने , नियमों का पालन करने सहित सफाई और स्वच्छता बरतने कहा गया है।  इस सेनेटाइज़ेशन अभियान में एसडीएम अमित मेहरा , तहसीलदार प्रवीण कुमार , पटवारी पवन कुमार व नागेश्वर सिंह , लडभड़ोल पंचायत प्रधान अनु कुमारी सहित कई दमकल कर्मचारी मौजूद थे।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल ने सिमसा माता मंदिर और गाँव को किया सेनेटाइज देखे विडियो

Image
लडभड़ोल(हिमाचल की हर खबर ) कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जोगिंद्रनगर ब्लॉक के युवा कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा  सिमस गांव को सेनेटाइज का छिड़काव किया गया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल शुक्रवार सुबह से ही सेनिटाईज करने के लिए निकले थे। दोपहर होते-होते उन्होंने पुरे सिमस गांव को सेनेटाइज कर डाला। इस दौरान उन्होंने माता सिमसा मंदिर , गांव के सभी घरों तथा वाशरूम को सेनेटाइज किया। इसके आलावा युवक मंडल तथा पंचायत भवन में बनाये गए क्वांरटीन सेंटरों को भी सेनटाईज किया। इस भवनों में बाहरी राज्यों से आये हुए लोगों को  क्वारंटीन किया गया है। विवेक जसवाल ने बताया की गांव में घरों को सेनेटाइज कर लोगों को बताया गया की वह बाहर न निकलें। अति आवश्यक काम होने पर ही घरों के बाहर निकलें और बाहर से आते वक्त साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं।  विवेक जसवाल इससे पहले इसी सप्ताह  लडभड़ोल बाजार को भी सेनेटाइज कर चुके है।

सिविल अस्पताल लड़भडोल में लिए 8 सैंपल

Image
लड़भडोल(हिमाचल की हर खबर ) जिस तरह कोरोना महामारी दिन प्रतिदिन फैलती जा रही है उस तरह हर आदमी में इसका डर बसता जा रहा है परंतु इसमें डराने की बजाय सबको सावधानी बरतने की जरूरत है।  29 मई को सिविल अस्पताल लड़भडोल में मोबाइल टेस्टिंग व्हीकल द्वारा कोविड -19 सेंपल टेस्ट  लिए गए लड़भडोल से 8 लोगों के सेंपल लिए गए।  जिनके आज टेस्ट हुए ये  लोग बाहरी राज्यों से हिमाचल कुछ दिनो में आए है  स्वास्थ्य विभाग ने उन लोगों के सैंपल लिए  जिनमें फ्लू जैसे लक्षण थे  स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लडभङोल क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर सर्दी बुखार और खांसी के लक्षणों वाले लोगों की एक सूची तैयार की थी। जिनकी बाद में रेंडम सेंपलिंग की गई  स्वास्थ्य सुपरवाइजर श्याम सांख्यायन ने  लोगों को अफवाहों से बचने और लोक डाउन के नियमों का पूरी तरह से पालन करने को कहा है।  उन्होंने लोगों को घर पर ही ठहरने और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा है।  इस अवसर पर सेंपल कलेक्शन टीम में सिविल अस्पताल लड़भडोल से स्वास्थ्य सुपरवाइजर श्याम सांख्यायन ,डा. पीयूष,   लैब ट...

पुलिस कर्मचारियों और स्थानीय पत्रकारों को दिए मास्क और सैनिटाइजर

Image
लडभड़ोल(हिमाचल की हर खबर ) कोविड- 19 से   निपटने के लिए आखिल भारतीय   कांग्रेस सेवादल के सचिन बरवाल ने पुलिस चौकी लडभड़ोल पहुंच कर   पुलिस कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर दिए।उसके साथ ही स्थानीय पत्रकारों को भी मास्क और सैनिटाइजर दिए गए।सचिन बरवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भविष्य में भी ऐसी महामारी से   निपटने   के लिए   आगे सहयोग देती रहेगी , और लोगो से की अपील वे प्रशासन द्वारा जारी किये गए एह्त्यातों का पूरी ईमानदारी से पालन करें ताकि इस भयानक महामारी से पूरे प्रदेश व देश को आजादी मिल सके l इस मोके           फोटो : पुलिस कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर देते सचिन बरवाल व अन्य! पर  प्रदेश कांग्रेस महा सचिव पंचायती राज प्रेम नाथ ठाकुर भी मौजूद रहे!

भ्रष्टाचार करने वाले स्वास्थ्य अधिकारी ने मनरेगा मजदूर विद्या से सबक लिया होता: शांता कुमार

Image
पालमपुर(हिमाचल की हर खबर) स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का मामला बहुत ही शर्मनाक है। पूरा देश कोरोना से छटपटा रहा है। प्रदेश में भी और  देश में भी रोगियाें की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। उसका मुकाबला करने के लिए एक मनरेगा मजदूर विद्या देवी पांच हजार रुपये योगदान करती है , दूसरी तरफ उस पैसे से कोरोना उपचार की सामग्री खरीदने में एक अधिकारी भ्रष्टाचार करता है। सुन कर ही दिल दहल जाता है , शर्म से सिर झुक जाता है। कफन तक भी चुराने वाले इस प्रकार की मनोवृति वाले लोग मनुष्य शरीर में कैसे आते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कहा है कि पूरा प्रदेश आहत है।सोशल मीडिया और  समाचार पत्रों में बहुत चर्चा हो रही है। उन्होंने विपक्ष के नेताओ से आग्रह किया है कि इसमें राजनीति न करें। हमारी सरकार और  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूरी जांच करके न्याय दिलवाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि आज की परिस्थिति में यह भ्रष्टाचार सामान्य भ्रष्टाचार नहीं है।यह अपराध ही नहीं एक महापाप है। यदि वे उचित समझें तो कुछ प्रमुख योग्य आैर ईमानदार अधिकारियाें क...