मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन बंद करना प्रदेश कांग्रेस सरकार के प्रति दुर्भाग्यपूर्ण- भाजपा विधायक प्रकाश राणा

Image
लडभड़ोल(हिमाचल की खबर डेस्क) जोगिन्दरनगर भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने वीरवार को कहा कि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सब तहसील मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन खोला था।जिससे लगभग 15 पंचायतों की जनता को सीधा लाभ पहुंच रहा था।उन्होंने कहा कि परंतु दुर्भाग्यपूर्ण नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसे भी बंद कर दिया है।उन्होंने कहा कि जोकि यह बहुत ही निंदनीय कार्य है।उन्होंने कहा कि जोगिंदरनगर की जनता इसका विरोध करती है,और पहले ही दिन से कांग्रेस की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।उन्होंने जो वादे किए थे की सरकार के बनने के बाद दस दिन के अंदर OPS,1500 रुपए हर महिला को और तीन सौ यूनिट बिजली फ्री कर देंगे।अब उन सभी वादों से मुकर कर रही है!उन्होंने कहा कि  जगह-जगह विभागीय कार्यालयों को बंद करके आम जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है।उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस की सरकार 90 के दशक की राजनीति कर रही है।उन्होंने कहा कि बदले की भावना से कार्य कर रही है।परंतु अब राजनीति का स्वरूप बदल चुका है राजनीति बदले से न

युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल ने सिमसा माता मंदिर और गाँव को किया सेनेटाइज देखे विडियो



लडभड़ोल(हिमाचल की हर खबर ) कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जोगिंद्रनगर ब्लॉक के युवा कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा  सिमस गांव को सेनेटाइज का छिड़काव किया गया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल शुक्रवार सुबह से ही सेनिटाईज करने के लिए निकले थे। दोपहर होते-होते उन्होंने पुरे सिमस गांव को सेनेटाइज कर डाला। इस दौरान उन्होंने माता सिमसा मंदिर, गांव के सभी घरों तथा वाशरूम को सेनेटाइज किया। इसके आलावा युवक मंडल तथा पंचायत भवन में बनाये गए क्वांरटीन सेंटरों को भी सेनटाईज किया। इस भवनों में बाहरी राज्यों से आये हुए लोगों को  क्वारंटीन किया गया है। विवेक जसवाल ने बताया की गांव में घरों को सेनेटाइज कर लोगों को बताया गया की वह बाहर न निकलें। अति आवश्यक काम होने पर ही घरों के बाहर निकलें और बाहर से आते वक्त साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं।  विवेक जसवाल इससे पहले इसी सप्ताह  लडभड़ोल बाजार को भी सेनेटाइज कर चुके है।

Comments

Popular posts from this blog

रोपडु गांव के बुजुर्गों को बैठने के लिए बनाया उचित स्थान

मंडल प्रवक्ता के बयान पर की अंकुश शर्मा ने कड़ी निंदा