मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन बंद करना प्रदेश कांग्रेस सरकार के प्रति दुर्भाग्यपूर्ण- भाजपा विधायक प्रकाश राणा

Image
लडभड़ोल(हिमाचल की खबर डेस्क) जोगिन्दरनगर भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने वीरवार को कहा कि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सब तहसील मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन खोला था।जिससे लगभग 15 पंचायतों की जनता को सीधा लाभ पहुंच रहा था।उन्होंने कहा कि परंतु दुर्भाग्यपूर्ण नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसे भी बंद कर दिया है।उन्होंने कहा कि जोकि यह बहुत ही निंदनीय कार्य है।उन्होंने कहा कि जोगिंदरनगर की जनता इसका विरोध करती है,और पहले ही दिन से कांग्रेस की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।उन्होंने जो वादे किए थे की सरकार के बनने के बाद दस दिन के अंदर OPS,1500 रुपए हर महिला को और तीन सौ यूनिट बिजली फ्री कर देंगे।अब उन सभी वादों से मुकर कर रही है!उन्होंने कहा कि  जगह-जगह विभागीय कार्यालयों को बंद करके आम जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है।उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस की सरकार 90 के दशक की राजनीति कर रही है।उन्होंने कहा कि बदले की भावना से कार्य कर रही है।परंतु अब राजनीति का स्वरूप बदल चुका है राजनीति बदले से न

भ्रष्टाचार करने वाले स्वास्थ्य अधिकारी ने मनरेगा मजदूर विद्या से सबक लिया होता: शांता कुमार

पालमपुर(हिमाचल की हर खबर) स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का मामला बहुत ही शर्मनाक है। पूरा देश कोरोना से छटपटा रहा है। प्रदेश में भी और देश में भी रोगियाें की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। उसका मुकाबला करने के लिए एक मनरेगा मजदूर विद्या देवी पांच हजार रुपये योगदान करती है, दूसरी तरफ उस पैसे से कोरोना उपचार की सामग्री खरीदने में एक अधिकारी भ्रष्टाचार करता है। सुन कर ही दिल दहल जाता है, शर्म से सिर झुक जाता है। कफन तक भी चुराने वाले इस प्रकार की मनोवृति वाले लोग मनुष्य शरीर में कैसे आते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कहा है कि पूरा प्रदेश आहत है।सोशल मीडिया और  समाचार पत्रों में बहुत चर्चा हो रही है। उन्होंने विपक्ष के नेताओ से आग्रह किया है कि इसमें राजनीति न करें। हमारी सरकार और  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूरी जांच करके न्याय दिलवाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि आज की परिस्थिति में यह भ्रष्टाचार सामान्य भ्रष्टाचार नहीं है।यह अपराध ही नहीं एक महापाप है। यदि वे उचित समझें तो कुछ प्रमुख योग्य आैर ईमानदार अधिकारियाें की एकल संयुक्त जांच समिति
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार 

नियुक्त करके अतिशीघ्र दोषियों को सजा दिलवाएं। विश्वविद्यालयों की डिग्रियां बेचने के अपराध से ही हिमाचल प्रदेश बदनाम हो चुका है।अब कोरोना उपचार सामग्री खरीद में भी भ्रष्टाचार का यह समाचार प्रदेश को कलंकित कर देगा। उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री अतिशीघ्र इस संबंध में उचित कार्रवाई करवाएंगे। इस प्रकार की भीषण आपदा की नाजुक परिस्थिति में भी यदि एेसा भ्रष्टाचार होता है तो फिर सामान्य स्थिति में देश को ये लुटेरे कितना और किस प्रकार लूटते हाेंगे। यह सोच कर दिल कांप उठता है !

Comments

Popular posts from this blog

युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल ने सिमसा माता मंदिर और गाँव को किया सेनेटाइज देखे विडियो

रोपडु गांव के बुजुर्गों को बैठने के लिए बनाया उचित स्थान

मंडल प्रवक्ता के बयान पर की अंकुश शर्मा ने कड़ी निंदा