Posts

Showing posts from June, 2020

मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन बंद करना प्रदेश कांग्रेस सरकार के प्रति दुर्भाग्यपूर्ण- भाजपा विधायक प्रकाश राणा

Image
लडभड़ोल(हिमाचल की खबर डेस्क) जोगिन्दरनगर भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने वीरवार को कहा कि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सब तहसील मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन खोला था।जिससे लगभग 15 पंचायतों की जनता को सीधा लाभ पहुंच रहा था।उन्होंने कहा कि परंतु दुर्भाग्यपूर्ण नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसे भी बंद कर दिया है।उन्होंने कहा कि जोकि यह बहुत ही निंदनीय कार्य है।उन्होंने कहा कि जोगिंदरनगर की जनता इसका विरोध करती है,और पहले ही दिन से कांग्रेस की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।उन्होंने जो वादे किए थे की सरकार के बनने के बाद दस दिन के अंदर OPS,1500 रुपए हर महिला को और तीन सौ यूनिट बिजली फ्री कर देंगे।अब उन सभी वादों से मुकर कर रही है!उन्होंने कहा कि  जगह-जगह विभागीय कार्यालयों को बंद करके आम जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है।उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस की सरकार 90 के दशक की राजनीति कर रही है।उन्होंने कहा कि बदले की भावना से कार्य कर रही है।परंतु अब राजनीति का स्वरूप बदल चुका है राजनीति बदले से न

BIG News :गोलवां के समीप कार लुढ़की, 2 व्यक्ति घायल देखे हादसे की विडियो

Image
लडभड़ोल( हिमाचल की हर खबर )   लडभड़ोल क्षेत्र के गोलवां गांव के पास एक कार हादसा पेश आया है। गोलवां के पास मठागढ़ मोड़ पर एक कार HP 29 5052 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 25 फ़ीट नीचे लुढ़क गयी।  इस हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए है।  जानकारी के अनुसार यह कार गोलवां से लडभड़ोल की तरफ आ रही थी। घायलों की पहचान 54 वर्षीय रणवीर सिंह पुत्र संत राम निवासी पट्ट चनहोना (लडभड़ोल) व कबीर पुत्र पाल सिंह निवासी पट्ट चनहोना (लडभड़ोल) के रूप में हुई है।  हादसे की सुचना मिलते ही लडभड़ोल पुलिस भी मौके पर पहुंची  और घायलों को लडभड़ोल के स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भर्ती करवाया। लडभड़ोल पुलिस के मुख्य आरक्षी अनिल कुमार व बलदेव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।  दोनों घायलों को लडभड़ोल अस्पताल में डॉक्टर अदिति अवस्थी द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया जहां रणवीर सिंह की हालत गभींर होने पर पालमपुर अस्पताल में रेफर किया गया है।   वहीं मामले की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कोंडल के आदेशानुसार कार्यालय कानूनगो अमरनाथ ,   क्षेत्रीय कानूनगो बुद्धि सिंह चांगरा तथा प्रशासन के कर्मचारी सोनू कुमार ने गंभीर व्य

लॉक डाउन से प्रभावित लोगो की  योजनाएं बनाने में पूरी  तरह  प्रदेश सरकार विफल : राकेश चौहान देखे विडियो साथ ही

Image
जोगिन्दरनगर(हिमाचल की हर खबर): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी  सचिव   राकेश चौहान ने कहा की     कोरोना माहमारी के चलते , प्रदेश व देश की जनता इस गंभीर संकट के दौर में अपनी जान की रक्षा के लिए ओर जो डॉक्टर , पैरा मेडिकल स्टाफ , पुलिस प्रशासन , सफाई कर्मचारी , व अन्य प्रसासनिक , स्टाफ अपनी जाने जोखिम में डाल कर इस प्रदेश की मानवता की रक्षा के लिए 24 घंटे जुटे है वही प्रदेश भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता व जय राम सरकार प्रदेश की मानवता का गला कैसे घोंटा जाए और कैसे जनता की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जाये , उसमे मग्न है । स्वास्थ्य विभाग में सेनेटाइजर , वेंटिलेटर , ओर पी , पी , किट में करोडों रुपयों का घोटाला , वो भी इस दौर में जहां इन चीजों से प्रदेश की जनता की जिंदगी को बचाना है और वो पैसा जो प्रदेश के हर वर्ग , के लोगो ने मानवीय घर्म समझ कर प्रदेश की भाजपा सरकार को दिया था ।   प्रदेश की जनता सोचने में मजबूर कि जय राम सरकार किस ओर जा रही है उनका नेतृत्व व प्रशासनिक कार्यप्रणाली , जिसमें स्वास्थ्य विभाग खुद उनके पास है ओर भापजा के शीर्ष नेता जो पार्टी का मुखिया हो ऐसे दौर में उन पर भ्रष्ट

मंडल प्रवक्ता के बयान पर की अंकुश शर्मा ने कड़ी निंदा

Image
लांगणा (राजमल राणा ) कई पार्टियां आएँगी कई पार्टी में जाएंगे मेरा देश हर हाल में नहीं टूटना चाहिए नहीं झुकना चाहिए मैं मंडल कार्यकारिणी के प्रवक्ता राजीव सूद के बयान की कड़ी निंदा करता हूं जो इस महामारी के समय में ओछी   राजनीति करके एक ईमानदार व्यक्तित्व जो लोगों की सेवा करने को अपना मकसद समझता है ऐसे हैँ हमारे समाज सेवी विधायक श्री प्रकाश राणा जी जिनके ऊपर वो आरोप लगा रहे हैं उनको अपनी आंखों से चश्मा उतार के देखना चाहिए की अगर जोगिंदर नगर क्षेत्र में जो भी   योजनाएं आज स्वीकृत हुई है वो आज से पहले 40 सालों तक मंडल कार्यकारिणी में रह रहे भाजपा कार्यकारिणी सदस्य और मंत्रिमंडल में रह चुके उनके आकाओं से नही हो सके। माननीय मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से ये सब काम विधायक महोदय जी ने अपने अथक प्रयासों से करवाये। मंडल कार्यकारिणी प्रवक्ता शायद भूल चुके विधायक प्रदेश सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं और माननीय मुख्यमंत्री जी के दिशा-निर्देशों से ही अपने क्षेत्र में काम कर रहे हैं मण्डल प्रबक्ता राजीव सूद जी को भविष्य में अपनी ऐसी अनाप-शनाप बयानबाजी करने से पहले सोचना होगा कि वह स

लांगणा में लोगों को उपलब्ध हुआ स्वच्छ पेयजल विभिन्न स्थानों में बोरवेल करके मोटर लगाकर पेयजल की सप्लाई शुरू

Image
        फोटो : पेयजल स्कीम लांगणा का निरीक्षण करते जल शक्ति  विभाग के     सहायक अभियंता ! लांगणा(राजमल राणा) : लांगणा  पंचायत के विभिन्न स्थानों में जल शक्ति विभाग द्वारा बोरवेल करके उनमें मोटर लगाकर लोगों को स्वच्छ पेयजल की सप्लाई शुरू कर दी है |  तथा पिछले कई दशकों से पानी की पेयजल की समस्या से जूझ रहे हरिजन बस्ती बन व हरिजन बस्ती गयूहणी  के मझाड़का गाँव के  लोगों को  नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है तथा शीघ्र ही लोगों को स्वच्छ पेयजल की सप्लाई उपलब्ध हो जाएगी | जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप राठौर ने क्षेत्र का दौरा करके लोगों की समस्याओं को सुना और  शीघ्र हल करने  का आश्वासन दिया | आजादी के बाद भी ब्यास नदी के किनारे बसे , पानी के लिए प्यासे बन गाँव के लोग  पेयजल के लिए तरसे हुए थे | इसमें जोगेंद्रनगर विधानसभा के विधायक प्रकाश राणा जी के सार्थक प्रयासों से इस क्षेत्र में वर्षों से आ रही कमी को दूर किया जा रहा है | क्षेत्र के स्थानीय लोगों में इस कार्य के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है | उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों और वर्तमान पीढ़ी को कई दश

जोगिंदरनगर में कोरोना के 2 नए मामले

Image
लडभड़ोल(हिमाचल की हर खबर)उपमंडल जोगिंदर नगर में कोरोनावायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। दोनों मुंबई से  लौटे थे और जोगिंदर नगर में संस्थागत क्वॉरेंटाइन थे। एक 23 वर्षीय युवक संक्रमित युवक ग्राम पंचायत  ऐहजू के त्रामट से है और दूसरा 31 वर्षीय युवक पद्धर ब्लॉक से है। यह दोनों ही हाल में बाहरी राज्यों से लौटे थे और इन्हें जोगिंदर नगर में क्वॉरेंटाइन किया गया था। इनमें से एक मुंबई से आया है और एक इंदौर से आया है।  इनमें से एक जोगिंदर नगर के आर टी आई भट्ठा की बिल्डिंग में क्वॉरेंटाइन था तो दूसरे युवक को शानन के नजदीक आयुर्वेद के छात्रावास में क्वॉरेंटाइन किया गया था।2 दिन पहले ही इनका सैंपल लिया गया था और आज इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन दोनों के पॉजिटिव आने की सूचना मिलने पर प्रशासन हरकत में आ चुका है और आगे की कार्यवाही करेगा।

ट्रैक्टर हादसा महिला की मौत पति घायल

Image
                              फोटो:नायब तहसीलदार पूर्ण चंद घायल व्यक्ति को राशी देते हुए! लांगणा   (राजमल राणा) उप तहसील मकरीड़ी के अंतर्गत पटवार सर्कल हड्डी द्रहल   के समीप चंगेहड़ गांव के समीप ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया | यह घटना दोपहर लगभग 2:00 बजे घटित हुई | इस ट्रैक्टर   की दुर्घटना में महिला की मौत हो गई तथा   पति   गंभीर रूप से घायल हो गया | ट्रैक्टर नंबर एचपी 29a 3074 मैं बैठी जीवन लांबा की पत्नी अंजू लांबा की   मौके पर ही मौत   हो गई | जबकि वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गया | इसे अनिल कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी नेर घरसावड़ा आयु 49 वर्ष नामक व्यक्ति चला रहा था। सूत्रों के अनुसार ट्रैक्टर पर चालक सहित एक महिला और एक अन्य व्यक्ति सवार था। इस दुर्घटना में चालक और दूसरे पुरुष जीवन लामा सपुत्र नीमा लामा निवासी योल्मो , सुंदर पाल चौक नेपाल को मामूली चोटें आई है जबकि महिला अंजू लामा धर्मपत्नी जीवन लामा की ट्रैक्टर के नीचे दबकर घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। बस्सी चौकी पुलिस ने इंडियन पीनल कोड की धारा 279,337,304 के तहत मामला दर्ज   कर लिया है और छानबीन कर रही