मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन बंद करना प्रदेश कांग्रेस सरकार के प्रति दुर्भाग्यपूर्ण- भाजपा विधायक प्रकाश राणा

Image
लडभड़ोल(हिमाचल की खबर डेस्क) जोगिन्दरनगर भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने वीरवार को कहा कि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सब तहसील मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन खोला था।जिससे लगभग 15 पंचायतों की जनता को सीधा लाभ पहुंच रहा था।उन्होंने कहा कि परंतु दुर्भाग्यपूर्ण नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसे भी बंद कर दिया है।उन्होंने कहा कि जोकि यह बहुत ही निंदनीय कार्य है।उन्होंने कहा कि जोगिंदरनगर की जनता इसका विरोध करती है,और पहले ही दिन से कांग्रेस की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।उन्होंने जो वादे किए थे की सरकार के बनने के बाद दस दिन के अंदर OPS,1500 रुपए हर महिला को और तीन सौ यूनिट बिजली फ्री कर देंगे।अब उन सभी वादों से मुकर कर रही है!उन्होंने कहा कि  जगह-जगह विभागीय कार्यालयों को बंद करके आम जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है।उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस की सरकार 90 के दशक की राजनीति कर रही है।उन्होंने कहा कि बदले की भावना से कार्य कर रही है।परंतु अब राजनीति का स्वरूप बदल चुका है राजनीति बदले से न

BIG News :गोलवां के समीप कार लुढ़की, 2 व्यक्ति घायल देखे हादसे की विडियो



लडभड़ोल( हिमाचल की हर खबर )  लडभड़ोल क्षेत्र के गोलवां गांव के पास एक कार हादसा पेश आया है। गोलवां के पास मठागढ़ मोड़ पर एक कार HP 29 5052 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 25 फ़ीट नीचे लुढ़क गयी।  इस हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए है।  जानकारी के अनुसार यह कार गोलवां से लडभड़ोल की तरफ आ रही थी। घायलों की पहचान 54 वर्षीय रणवीर सिंह पुत्र संत राम निवासी पट्ट चनहोना (लडभड़ोल) व कबीर पुत्र पाल सिंह निवासी पट्ट चनहोना (लडभड़ोल) के रूप में हुई है।  हादसे की सुचना मिलते ही लडभड़ोल पुलिस भी मौके पर पहुंची  और घायलों को लडभड़ोल के स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भर्ती करवाया। लडभड़ोल पुलिस के मुख्य आरक्षी अनिल कुमार व बलदेव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।  दोनों घायलों को लडभड़ोल अस्पताल में डॉक्टर अदिति अवस्थी द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया जहां रणवीर सिंह की हालत गभींर होने पर पालमपुर अस्पताल में रेफर किया गया है।  वहीं मामले की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कोंडल के आदेशानुसार कार्यालय कानूनगो अमरनाथ,  क्षेत्रीय कानूनगो बुद्धि सिंह चांगरा तथा प्रशासन के कर्मचारी सोनू कुमार ने गंभीर व्यक्ति को 2 हजार रूपए की फोरी सहायता दी है।  

Comments

Popular posts from this blog

युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल ने सिमसा माता मंदिर और गाँव को किया सेनेटाइज देखे विडियो

रोपडु गांव के बुजुर्गों को बैठने के लिए बनाया उचित स्थान

मंडल प्रवक्ता के बयान पर की अंकुश शर्मा ने कड़ी निंदा