मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन बंद करना प्रदेश कांग्रेस सरकार के प्रति दुर्भाग्यपूर्ण- भाजपा विधायक प्रकाश राणा

Image
लडभड़ोल(हिमाचल की खबर डेस्क) जोगिन्दरनगर भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने वीरवार को कहा कि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सब तहसील मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन खोला था।जिससे लगभग 15 पंचायतों की जनता को सीधा लाभ पहुंच रहा था।उन्होंने कहा कि परंतु दुर्भाग्यपूर्ण नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसे भी बंद कर दिया है।उन्होंने कहा कि जोकि यह बहुत ही निंदनीय कार्य है।उन्होंने कहा कि जोगिंदरनगर की जनता इसका विरोध करती है,और पहले ही दिन से कांग्रेस की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।उन्होंने जो वादे किए थे की सरकार के बनने के बाद दस दिन के अंदर OPS,1500 रुपए हर महिला को और तीन सौ यूनिट बिजली फ्री कर देंगे।अब उन सभी वादों से मुकर कर रही है!उन्होंने कहा कि  जगह-जगह विभागीय कार्यालयों को बंद करके आम जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है।उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस की सरकार 90 के दशक की राजनीति कर रही है।उन्होंने कहा कि बदले की भावना से कार्य कर रही है।परंतु अब राजनीति का स्वरूप बदल चुका है राजनीति बदले से न

ट्रैक्टर हादसा महिला की मौत पति घायल


                             फोटो:नायब तहसीलदार पूर्ण चंद घायल व्यक्ति को राशी देते हुए!


लांगणा (राजमल राणा) उप तहसील मकरीड़ी के अंतर्गत पटवार सर्कल हड्डी द्रहल  के समीप चंगेहड़ गांव के समीप ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया | यह घटना दोपहर लगभग 2:00 बजे घटित हुई | इस ट्रैक्टर  की दुर्घटना में महिला की मौत हो गई तथा  पति  गंभीर रूप से घायल हो गया | ट्रैक्टर नंबर एचपी 29a 3074 मैं बैठी जीवन लांबा की पत्नी अंजू लांबा की  मौके पर ही मौत  हो गई | जबकि वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गया |इसे अनिल कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी नेर घरसावड़ा आयु 49 वर्ष नामक व्यक्ति चला रहा था। सूत्रों के अनुसार ट्रैक्टर पर चालक सहित एक महिला और एक अन्य व्यक्ति सवार था। इस दुर्घटना में चालक और दूसरे पुरुष जीवन लामा सपुत्र नीमा लामा निवासी योल्मो, सुंदर पाल चौक नेपाल को मामूली चोटें आई है जबकि महिला अंजू लामा धर्मपत्नी जीवन लामा की ट्रैक्टर के नीचे दबकर घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। बस्सी चौकी पुलिस ने इंडियन पीनल कोड की धारा 279,337,304 के तहत मामला दर्ज  कर लिया है और छानबीन कर रही है |सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल व्यक्तियों में से एक को उपचार के लिए जोगिंदर नगर हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है।बस्सी पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई जोगिंदर  के अनुसार पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ट्रैक्टर के नीचे दबी महिला को क्रेन के माध्यम से निकाला जा रहा है।जोगिन्दरनगर के SHO संदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उप तहसील मकरीड़ी के नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को दो हजार  तथा मृत महिला  के परिवार को 10000 रूपये की सहायता राशि प्रदान  की |

Comments

Popular posts from this blog

युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल ने सिमसा माता मंदिर और गाँव को किया सेनेटाइज देखे विडियो

रोपडु गांव के बुजुर्गों को बैठने के लिए बनाया उचित स्थान

मंडल प्रवक्ता के बयान पर की अंकुश शर्मा ने कड़ी निंदा