Posts

मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन बंद करना प्रदेश कांग्रेस सरकार के प्रति दुर्भाग्यपूर्ण- भाजपा विधायक प्रकाश राणा

Image
लडभड़ोल(हिमाचल की खबर डेस्क) जोगिन्दरनगर भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने वीरवार को कहा कि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सब तहसील मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन खोला था।जिससे लगभग 15 पंचायतों की जनता को सीधा लाभ पहुंच रहा था।उन्होंने कहा कि परंतु दुर्भाग्यपूर्ण नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसे भी बंद कर दिया है।उन्होंने कहा कि जोकि यह बहुत ही निंदनीय कार्य है।उन्होंने कहा कि जोगिंदरनगर की जनता इसका विरोध करती है,और पहले ही दिन से कांग्रेस की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।उन्होंने जो वादे किए थे की सरकार के बनने के बाद दस दिन के अंदर OPS,1500 रुपए हर महिला को और तीन सौ यूनिट बिजली फ्री कर देंगे।अब उन सभी वादों से मुकर कर रही है!उन्होंने कहा कि  जगह-जगह विभागीय कार्यालयों को बंद करके आम जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है।उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस की सरकार 90 के दशक की राजनीति कर रही है।उन्होंने कहा कि बदले की भावना से कार्य कर रही है।परंतु अब राजनीति का स्वरूप बदल चुका है राजनीति बदले ...

बेड़ी में दुकान से पुलिस ने पकड़ी आठ बोतलें देसी शराब मामला दर्ज

Image
लांगणा ,20 जून (हिमाचल की खबर डेस्क) एक तरफ पुलिस प्रशासन दुकानों दुकानों में अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई तो कर रहा है लेकिन दूसरी तरफ जो शराब के ठेकों में  मिलावटी और अंकित मूल्य से अधिक शराब या बियर  बिक रही है उस  पर  कोई कार्यवाही नहीं हो रही है | प्रदेश में शराब का व्यवसाय सरकार की आय का मुख्य साधन है तो , क्यों नहीं इसकी खुली बिक्री कर दी जाए | ताकि लोगों को मिलावटी शराब से छुटकारा मिल सके और अधिक से अधिक लोग भी इस रोजगार के साथ जुड़ सकें | तथा पुलिस प्रशासन के समय की भी बचत होगी | बीते शनिवार को पुलिस चौकी बस्सी के प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर अपने चौकी स्टाफ के साथ जब गश्त में लांगणा में मौजूद थे | तो गुप्त  सूचना मिली कि एक व्यक्ति लांगणा पंचायत के प्रैंण वार्ड के बेड़ी गाँव में  अपनी करियाना की दुकान  में अवैध शराब रखकर ग्राहकों को बेचने का धंधा करता है। जब मौके में चैेकिंग ली गई तो 8 बोतल देसी शराब सहित अवैध पॉलिथीन भी बरामद हुआ । जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है | मामले की पुष्टि करते हुए नरेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि धा...

खडीहार (कनोग) के वीरेंद्र सिंह चन्देल बने फ्लाइंग ऑफिसर

Image
लांगणा 19 जून ( हिमाचल की खबर डेस्क ) उपतहसील मकरीड़ी की खड़ीहार पंचायत के कनोग  निवासी वीरेंद्र सिंह चंदेल भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने है। वीरेंद्र सिंह चंदेल सुपुत्र बिशन चंद चंदेल माता सकीना चंदेल के बड़े पुत्र हैं। जिनके भारतीय वायु सेना में अफसर बनने पर पूरे परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर है। भारतीय वायुसेना अकादमी हैदराबाद में हुई पासिंग आउट परेड में कोरोना के कारण माता-पिता व परिवार के सदस्य शामिल नहीं हो सके। सभी ने घर बैठकर चैनल के माध्यम से ही इस खुशी के पल को साझा किया। वीरेंद्र सिंह चंदेल की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय मंडी से हुई ।वल्लभ कॉलेज मंडी से भौतिक विज्ञान में बीएससी प्रथम स्थान में की।  वल्लभ गवर्नमेंट कॉलेज मंडी से ही पीजीडीसीए भी प्रथम स्थान में की।उसके उपरांत केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश धर्मशाला में एमबीए करते समय वीरेंद्र सिंह चंदेल का चयन भारतीय वायुसेना में हो गया ।ये बचपन से ही बहुत होनहार परिश्रमी रहे हैं ।इन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन में काफी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई उत्कृष्ट सम्मान प्राप्त किए हैं | राष्ट्रीय कैडेट कोर में ...

गोलवां में विधायक प्रकाश राणा ने कहा तनसाल सड़क को पक्का करने के लिए 18 लाख रुपये की मिली मंजूरी

Image
लडभडोल (हिमाचल की खबर डेस्क) जोगिन्दरनगर  विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि 30-40 वर्षों से अधर में लटका तनसाल सड़क को पक्का करने का काम की शुरुवात हुई जिसमें फॉरेस्ट डिपार्टमेंट रेवेन्यू डिपार्टमेंट बैजनाथ व पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट लडभडोल साथ मिलकर इस रोड की ज्वाइंट इनफेक्शन की हैं उन्होंने कहा कि सडक को पक्का करने के लिए 18 लाख रुपए की राशि को मंजूरी मिल चुकी है उन्होंने कहा कि जल्द ही इस सड़क को पक्का किया जाएगा।इसके लिए विधायक  प्रकाश राणा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर  सहित बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का भी आभार जताया है उन्होंने कहा कि इनके प्रयासों से यह सब संभव हो पाया है।

युथ क्लब माकन ने चलाया सफाई अभियान

Image
लडभड़ोल (हिमाचल की हर खबर) सिमसा माता मंदिर में 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे शरद नवरात्रों के लिए मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर माकन यूथ क्लब ने लोगों ने रास्ते की सफाई का अभियान चलाया। सिमसा माता मंदिर में भक्तों को मंदिर में आने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए माकन से सिमसा माता मंदिर तक पैदल रास्ते की साफ सफाई की गयी, यूथ क्लब के प्रधान रवीन ठाकुर ने बताया कि माकन गांव से सिमसा माता के लिए जाना हो तो दो किलोमीटर पहाड़ियों के घने जंगल से गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यूथ क्लब के  सदस्यों ने आपस में बातचीत की और रास्ते को बनाने तथा उगी हुई झाड़ियों को काटने का फैसला किया। आपको बता देंगे कि माकन यूथ क्लब का हौसला इतना बुलंद था कि सिर्फ 1 दिन में ही लोगों ने झाड़ियों को काटते हुए रास्ते को साफ़ व चलने योग्य बना दिया, इस सफाई अभियान में सलाहकार सुरेन्द्र बरवाल, सचिन बरवाल,पंकज बरवाल,अभिषेक बरवाल,रोहित बरवाल,अनिकेत बरवाल,शशि बरवाल,अजय जम्वाल,सौरभ बरवाल,अमन माकनवाल ने भाग लिया।

लडभड़ोल और चौंतड़ा क्षेत्र में कोरोना 3 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Image
लडभड़ोल (डेस्क हिमाचल हर खबर)सोमवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। सोमवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के भगेहड़ व खुड्डी गांव में महिला और पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।  मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है।  स्वाथ्य विभाग की टीमें कोरोना संक्रमित महिला व पुरुष के घरों में पहुंच चुकी है।  जानकारी के अनुसार शनिवार को लडभड़ोल क्षेत्र व चौंतड़ा से 45 लोगों की सैंपल लिए गए थे।  इनमे अधिकतर लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।  लेकिन लडभड़ोल क्षेत्र के भगेहड़ गांव के 51 वर्षीय पुरुष तथा खुड्डी  की 42 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके आलावा चौंतड़ा क्षेत्र का एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।  भगेहड़ निवासी पुरुष ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली तथा  खुड्डी  गांव की महिला की ट्रेवल हिस्ट्री गुरुग्राम से है। दोनों कुछ दिन पहले ही बहरी राज्यों से अपने घर लौटे थे और अपने घर में होम क्वारंटीन थे। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों के सैंपल लिए थे। स्वास्थ्य विभाग अब परिज...

टटाणका की दीपिका ठाकुर ने साउथ कोरिया से नेनो साइंस में डिग्री हासिल कर चमकाया प्रदेश का नाम

Image
जोगिन्द्रनगर (हिमाचल की हर खबर)उपमंडल की ग्राम पंचायत ढेलू के गांव टटाणका की दीपिका ठाकुर ने साउथ कोरिया से नेनो साइंस में डिग्री हासिल कर नाम चमकाया है। आगे इसी सब्जेक्ट में पीएचडी कर रही हैं। दीपिका ने कहा कि कोरोना और आने वाली अन्य बड़ी बीमारियों पर रिसर्च कर उसकी वैक्सीन बनाने को लेकर भी गंभीर हैं और इसके माध्यम से वे देश की सेवा करना चाहती हैं। दीपिका ने कहा कि उनके दादा शंकरदास और पिता अमर सिंह भी सेना में रह कर देश की सेवाउनकी बड़ी बहन प्रियंका ठाकुर वायु सेना में कैप्टन बन कर देश की सेवा कर रही हैं। माता सुभद्रा गृहिणी हैं। दोनों बहनों ने प्राइमरी शिक्षा गांव के प्राथमिक पाठशाला घोरणी में प्राप्त की। 12वीं की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर से हासिल की। इस दौरान उन्हें अपने गांव से पैदल जोगिंदरनगर लगभग तीन किमी का सफर पैदल तय कर पहुंचना पड़ता था। सड़क सुविधा न होने और रास्ते में खड्ड को पार कर स्कूल तक पहुंचना चुनौती से कम नहीं होता था। दोनों ने बताया कि अभी तक भी उनके गांव तक सड़क नहीं बनी है। 

नवनिर्मित महिला मंडल ऊटपुर की सदस्यों ने गांव में चलाया विशेष सफाई अभियान

Image
लडभड़ोल(हिमाचल की हर खबर डेस्क) लडभड़ोल तहसील के ऊटपुर गांव में   नवनिर्मित महिलामंडल पर गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं ने सफाई अभियान के ऊटपुर गांव में स्थित पानी की बावड़ी तथा आसपास के रास्तों में सफाई सुनिश्चित बनाई गई।इस अभियान में युवक मंडल के सदस्यों ने ऊटपुर गांव से बावड़ी की तरफ जाने वाले रास्ते में उगी हुई बरसाती घास को उखाड़कर रास्ते को चलने योग्य बनाया तथा बावड़ी से निकलने वाली पानी की निकासी वाली नालियों का पूरी तरह साफ- सफाई की। महिला मंडल ऊटपुर की प्रधान पवना देवी ने बताया की उन्होंने सफाई अभियान शुरू करके गांव को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि सफाई का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। उन्होने समस्त गांव वासियों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास सफाई का पूरा ध्यान रखें तथा वे अपने-अपने घरों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाएं रखें। रविवार दोपहर बाद शुरू किये गए इस सफाई अभियान में महिला मंडल के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अभियान के दौरान सभी महिलाओं ने मास्क पहनकर तथा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए साफ-सफाई क...