Posts

मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन बंद करना प्रदेश कांग्रेस सरकार के प्रति दुर्भाग्यपूर्ण- भाजपा विधायक प्रकाश राणा

Image
लडभड़ोल(हिमाचल की खबर डेस्क) जोगिन्दरनगर भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने वीरवार को कहा कि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सब तहसील मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन खोला था।जिससे लगभग 15 पंचायतों की जनता को सीधा लाभ पहुंच रहा था।उन्होंने कहा कि परंतु दुर्भाग्यपूर्ण नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसे भी बंद कर दिया है।उन्होंने कहा कि जोकि यह बहुत ही निंदनीय कार्य है।उन्होंने कहा कि जोगिंदरनगर की जनता इसका विरोध करती है,और पहले ही दिन से कांग्रेस की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।उन्होंने जो वादे किए थे की सरकार के बनने के बाद दस दिन के अंदर OPS,1500 रुपए हर महिला को और तीन सौ यूनिट बिजली फ्री कर देंगे।अब उन सभी वादों से मुकर कर रही है!उन्होंने कहा कि  जगह-जगह विभागीय कार्यालयों को बंद करके आम जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है।उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस की सरकार 90 के दशक की राजनीति कर रही है।उन्होंने कहा कि बदले की भावना से कार्य कर रही है।परंतु अब राजनीति का स्वरूप बदल चुका है राजनीति बदले ...

मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन बंद करना प्रदेश कांग्रेस सरकार के प्रति दुर्भाग्यपूर्ण- भाजपा विधायक प्रकाश राणा

Image
लडभड़ोल(हिमाचल की खबर डेस्क) जोगिन्दरनगर भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने वीरवार को कहा कि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सब तहसील मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन खोला था।जिससे लगभग 15 पंचायतों की जनता को सीधा लाभ पहुंच रहा था।उन्होंने कहा कि परंतु दुर्भाग्यपूर्ण नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसे भी बंद कर दिया है।उन्होंने कहा कि जोकि यह बहुत ही निंदनीय कार्य है।उन्होंने कहा कि जोगिंदरनगर की जनता इसका विरोध करती है,और पहले ही दिन से कांग्रेस की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।उन्होंने जो वादे किए थे की सरकार के बनने के बाद दस दिन के अंदर OPS,1500 रुपए हर महिला को और तीन सौ यूनिट बिजली फ्री कर देंगे।अब उन सभी वादों से मुकर कर रही है!उन्होंने कहा कि  जगह-जगह विभागीय कार्यालयों को बंद करके आम जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है।उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस की सरकार 90 के दशक की राजनीति कर रही है।उन्होंने कहा कि बदले की भावना से कार्य कर रही है।परंतु अब राजनीति का स्वरूप बदल चुका है राजनीति बदले ...

सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित

Image
जोगिंदनगर(डेस्क हिमाचल की खबर):सिविल अस्पताल जोगिन्दर नगर की रोगी कल्याण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में जोगिन्दर नगर के विधायक प्रकाश राणा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।बैठक में समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कोविड के दौरान मरीजों की सुविधा के लिये विधायक प्रकाश राणा द्वारा भेंट की गई एंबुलेंस गाड़ी का पंजीकरण न होने पर अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई।उन्होंने आगामी 10 दिनों के भीतर इस एंबुलेंस गाड़ी का पंजीकरण करवाने तथा इस बारे जानकारी उन्हे उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।उन्होंने कोविड-19 के दौरान मरीजों के हित में रोगी कल्याण समिति के माध्यम से व्यय किये गए बजट की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाने को भी कहा ताकि रोगी कल्याण समिति को पैसा वापिस मुहैया करवाकर इसे अस्पताल के कल्याण में व्यय किया जा सके। इस बीच अस्पताल प्रबंधन द्वारा समिति को अवगत करवाया गया कि अस्पताल में तीन जनरेटर उपलब्ध हैं लेकिन ये तीनों की खराब पड़े हैं। उन्होने इस संबंध में भी रोगी कल्याण समिति ...

सर्वोदय हिम जागरण कला मंच के कलाकारों ने द्रुब्बल सहित धार पंचायत में बताई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

Image
लडभडोल(हिमाचल की हर खबर डेस्क)प्रदेश सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक कर सरकार की उपलब्धियां बताई जा रही हैं निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शिमला, सर्वोदय हिम जागरण कला मंच लोंगनी- त्रैमबली  के कलाकारों ने शनिवार को नुक्कड़ नाटक समूह गान के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई गयी गतिविधियों के बारे में लोगों को जागरूक किया ग्राम पंचायत द्रुब्बल सहित धार में विभिन्न- विभिन्न प्रस्तुतियां देकर लोगों को जागरूक किया इस प्रस्तुति में कलाकारों राजेश निराला, अशोक कुमार, सुनील दत्त, श्यामलाल, रमन भारती, अनुज, मनोज कुमार, सीमा कुमारी, समृति, बीना देवी, सरला देवी आदि कलाकारों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।इस मौके पर ग्राम पंचायत द्रुब्बल की प्रधान रेणु राणा वहीं ग्राम पंचायत धार के प्रधान चंदेल सिंह आदि मोजूद रहे।

सर्वोदय हिम जागरण कला मंच ने बघैर रक्तल सहित लांगणा में बताई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

Image
लडभडोल (हिमाचल की हर खबर डेस्क) प्रदेश सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक कर सरकार की उपलब्धियां बताई जा रही हैं निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शिमला, सर्वोदय हिम जागरण कला मंच लोंगनी- त्रैमबली  के कलाकारों ने शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक समूह गान के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई गयी गतिविधियों के बारे में लोगों को जागरूक किया ग्राम पंचायत बघैर रक्तल सहित लांगणा में विभिन्न- विभिन्न प्रस्तुतियां देकर लोगों को जागरूक किया इस प्रस्तुति में कलाकारों राजेश निराला, अशोक कुमार, सुनील दत्त, श्यामलाल, रमन भारती, अनुज, मनोज कुमार, सीमा कुमारी, समृति, बीना देवी, सरला देवी आदि कलाकारों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।इस मौके पर ग्राम पंचायत बघैर रक्तल की प्रधान आँचल राजपूत उपप्रधान राम चंद चौहान वहीं ग्राम पंचायत लांगणा के प्रधान चंद्रमणि राणा उपप्रधान जीवन लाल आदि मोजूद रही।

रावमापा लडभडोल में एनसीसी इकाई ने रैली निकाल दिया संदेश

Image
लडभडोल (हिमाचल की हर खबर डेस्क)राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल की एनसीसी इकाई ने शुक्रवार को एक रैली निकाली रैली को हरी झंडी प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ने दिखाई।बात दे कि रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को 50वे विजय दिवस को मनाने और वीर सैनिकों को याद करने जिन्होंने इस लड़ाई में अपना सर्वोच्च वलिदान दिया था।एनसीसी इकाई ने यह रैली स्कूल परिसर से लेकर लडभडोल के मुख्य बाजार तक यह रैली निकाली।वहीं एनसीसी अधिकारी प्रताप ठाकुर ने कहा कि लोगों को कोरोना महामारी के नये वैरिएंट ओमीकरोन के बारे में जागरूक करना था।बच्चों ने नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।उन्होंने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य विजय दिवस को मनाना है।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से भारत ने पाकिस्तान को हराया था और उसी तरह हमें अब ओमीक्रोन को हराना है ।

सर्वोदय हिम जागरण कला मंच के कलाकारों ने सिमस और कथोण में बताई सरकार की उपलब्धियां

Image
लडभडोल(हिमाचल की हर खबर डेस्क)प्रदेश सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक कर सरकार की उपलब्धियां बताई जा रही हैं निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शिमला, सर्वोदय हिम जागरण कला मंच, लोंगनी- त्रैमबली  के कलाकारों ने गुरुवार को नुक्कड़ नाटक समूह गान के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई गयी गतिविधियों के बारे में लोगों को जागरूक किया ग्राम पंचायत सिमस सहित कथोण में विभिन्न- विभिन्न प्रस्तुतियां देकर लोगों को जागरूक किया इस प्रस्तुति में कलाकारों राजेश निराला, अशोक कुमार, सुनील दत्त, श्यामलाल, रमन भारती, अनुज, मनोज कुमार, सीमा कुमारी, समृति, बीना देवी, सरला देवी, आदि कलाकारों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।इस मौके पर ग्राम पंचायत सिमस  के प्रधान विवेक जसवाल उपप्रधान अनिल कुमार वहीं ग्राम पंचायत कथोण की प्रधान मधु देवी आदि मोजूद रही।

लडभडोल के डिबाडऊं में 10 परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन

Image
लडभडोल (हिमाचल की हर खबर डेस्क) लड़भडोल क्षेत्र के दौरे के दौरान जनसंपर्क अभियान में डिबाडऊं गांव के लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश चौहान ने कहा कि उन्होंने भाजपा सरकार और आजाद विधायक की 4 साल की नाकामियों के बारे में अवगत कराया कि क्षेत्र के जनता कई तरह की परेशानियों से जूझ रही है।विकास के मामले में भाजपा सरकार और आजाद विधायक के नेतृत्व इस क्षेत्र के विकास और उत्थान में कुछ भी नहीं कर पाया।उन्होंने कहा कि जिसमें डिबाडऊं गांव के पूर्वी राम, बेनी राम, पिंकी देवी, कांता देवी, सुमन लता, संतोष सिंह तथा, महिला मंडल, डिबाडऊं के सदस्यों के साथ साथ पीहड़ बेहड़लू पंचायत के दो परिवार जिसमें सुलतान सिंह, कमलजीत सिंह भी भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए।   

जोगिन्दर नगर में जलशक्ति विभाग के माध्यम से व्यय हो रहे 378 करोड़-महेंद्र सिंह ठाकुर

Image
जोगिन्दरनगर(हिमाचल की खबर ब्यूरो)जलशक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति विभाग के माध्यम से लगभग 378 करोड़ रूपये की राशि विभिन्न पेयजल व सिंचाई योजनाओं पर व्यय की जा रही है। महेंद्र सिंह ठाकुर आज जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 16 करोड़ रूपये की पेयजल योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास जिनमें ग्राम पंचायत नौहली व बिहूं के लिए 226.48 लाख रूपये की लागत से बनने वाली हारधार, बटधार, बनाह भौरा, बल्ह तथा घरवासड़ा पेयजल योजना, ग्राम पंचायत नेर घरवासड़ा, कस्स तथा भराडू के लिए 369.87 लाख रूपये की पेयजल योजना, ग्राम पंचायत ढेलू, निचला गरोडू तथा दारट बगला के लिए 578.38 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली पेयजल योजना, ग्राम पंचायत गलू, हारगुनेन, रोपा पधर तथा जिमजिमा पंचायतों के लिए 321.86 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली पेयजल योजनाओं की आधारशिला जबकि ग्राम पंचायत भराडू के तहत गडूही व भौरा के लिए 76.21 लाख रूपये की लागत से निर्मित पेयजल योजना का उद्घाटन शामिल है के ...

ऐतिहासिक पलों के बीच अपने नव निर्मित मंदिर में विराजी फूटाखल परमेश्वरी

Image
पधर(हिमाचल की खबर टीम)उपमंडल पधर में अराध्य वर्षा की देवी भगवान इंद्र देव की परियों में शुमार अठारह करंडू स्थली फूटाखल परमेश्वरी ऐतिहासिक पलों के बीच रविवार को अपने काष्ठकला से नव निर्मित भव्य मंदिर में विराज हो गई ।इस स्थली को तमाम देवताओं की मूल स्थली के रूप में भी जाना जाता है। बताया जाता है कि इसी स्थल से सभी देवी देवताओं का बंटवारा हुआ था और माता ने फुटाखल में रहने की हामी भरी थी।इस दौरान फूटाखल जंगल परिसर जयकारों के नारों से गूंज उठा। भगवती के मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में बड़ादेयो हुरंग काली नारायण सहित तमाम देवताओं ने शिरकत करनी थी,लेकिन कोरोना की बंदिशों के चलते समारोह में देवताओं की उपस्थिति नहीं हो सकी।मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष रेवत सिंह ठाकुर ने बताया कि यह मंदिर लकड़ी , पत्थर और मिट्टी से बनाया गया है जिसे करीब आठ दस महीनों में लाखों की लागत से तैयार किया गया जिसमें लोगों ने अपना भरपूर सहयोग दिया।क्षेत्र के तमाम शक्तिपीठों की ओर से मिले आदेशों के अनुसार उनके मुख्य कारदारों ने समारोह में हाजिरी भरी।भयंकर सूखा पड़ने और आपदा आने पर पूजा में कमी रहने से ...

मेरी पहाड़न” एल्बम के गाने की शूटिंग पूरी पहली अगस्त को होगी रिलीज लांगणा वार्ड जिप सदस्य ममता भाटिया ने निभाया मुख्य किरदार

Image
लडभडोल(हिमाचल की खबर डेस्क)रविवार को “मेरी पहाड़न” एल्बम के गाने की शूटिंग पूरी हुई इस एल्बम में प्रदेश की उभरती कलाकार एवं जिला परिषद ममता भाटिया तथा आर के बादशाह ने मुख्य किरदार निभाया है उन्होंने बताया कि इस गाने की शूटिंग जोगिंदरनगर, चौंतड़ा, बीड़- बिल्लिंग, चौगान, की हसीन वादियों में हुई है ममता भाटिया ने  लडभडोल में रविवार को कहा कि इस एल्बम का निर्देशन प्रदूमण  ने किया है व कैमरा में सागर हनी व को आर्टिस्ट में मनीष रोहित व राहुल ने अपना विशेष योगदान दिया है ममता भाटीया ने बताया कि इस एल्बम मेरी पहाड़न के गाने की शूटिंग पूरी हुई उन्होंने बताया कि यह गाना हिमाचल की खूबसूरती को लेकर दर्शाया गया है उन्होंने बताया कि यह गाना आर के बादशाह द्वारा गाया गया है तथा पहली अगस्त को इस एल्बम को रिलीज किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर राकेश धरवाल-उपचुनावों को लेकर जल शक्ति मंत्री ने शुरू किए उद्घाटन

Image
जोगिन्द्रनगर(हिमाचल की हर खबर डेस्क)ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर राकेश धरवाल ने जारी प्रेस में बयान में रविवार को कहा कि जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर अपने जोगिंदर नगर के दौरे के दौरान बिउँह और नोहली में जिन जल सिंचाई योजनाओं का उद्घाटन किए हैं उनका पहले भी उद्घाटन किया जा चुका है।फिर ऐसी कौन सी बात है की मंत्री को दोबारा उद्घाटन करने की सूझी है।उन्होंने कहा कि आम जनता को पता है की मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव जल्दी ही होने वाले हैं तो उद्घातनों का सिलसिला फिर से शुरू कर दिया है।मंत्री कहते हैं की जोगिंदर नगर बस डिपो भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।ऐसी ही घोषणा पूर्व में 2018 में भी की गई थी और एक बस जोगिंदर नगर डिपो के नाम से भी चलाई गई थी।उस बस का महीने भर बाद क्या हुआ किसी को कुछ पता नहीं। ऐसे ही झूठे वादे और जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए उद्घाटन पिछली बार भी किए गए थे और अब फिर झूठे वादों का पुलिंदा लेकर मंत्री  फिर चुनाव मैदान में उतर आए हैं।चाहे बस अड्डा विस्तारीकरण हो या केंद्रीय विद्यालय या आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय कुछ भी जमीनी स्तर पर पूरा करने में यह सरकार...

रविवार को सिमसा माता मंदिर का निरीक्षण करने पहुंची लडभडोल तहसीलदार मेघना गोस्वामी

Image
news simas लडभडोल(हिमाचल की हर खबर)जैसे ही प्रदेश सरकार द्वारा मंदिरों के कपाट खोले गए हैं उसी को मद्देनजर रखते हुए ग्राम पंचायत सिमस के तहत माता सिमसा मंदिर का निरीक्षण करने रविवार को लडभडोल तहसीलदार मेघना गोस्वामी के द्वारा किया शारदा माता मंदिर कमेटी के साथ बातचीत की।लडभडोल तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने कहा कि सिमस मंदिर में श्रद्धालुओं का आना जारी है उन्होंने कहा कि जब भी श्रद्धालु आए तो नियमों का पूरी तरह पालन करे।उन्होंने मंदिर  कमेटी को भी आदेश दिए कि लोगों को नियमों का पालन करने को कहा जाए।

लडभडोल क्षेत्र के समाजसेवी दिला खान ने सिविल अस्पताल लडभड़ोल को दान की व्हीलचेयर

Image
लडभडोल(हिमाचल की खबर)लडभडोल तहसील के गांव वीरू से संबंध रखने वाले समाजसेवी दिलाखान व उनके बेटों ने शुक्रवार  को सिविल अस्पताल लडभड़ोल के लिए एक व्हील चेयर दान की हैं इससे पहले भी दिला खान ने  प्राथमिक पाठशाला के लिए तीन तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के लिए एक पंखा दान  किया था दिला खान ने बताया की सिविल अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाओं के लिए यह उनका  छोटा सा प्रयास है उन्होनें बताया की क्षेत्र के लोगों को समाजिक कार्य में जरूर भाग लेना चहिए  ताकि समाज का भला हो सके कुछ समय पहले भी समाजसेवी  दिला  खान ने अपनी दादी की याद में  एक वॉटर कूलर दान कर चुके हैं सिविल अस्पताल लडभड़ोल के स्टाफ ने उनके इस नेक कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया है इस मौके पर दिला खान अजीज खान सहित सिविल अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।

एहजू बसाही सड़क का टायरिंग का काम शुरू लोगों ने विभाग के प्रति जताया आभार

Image
लडभडोल(हिमाचल की खबर डेस्क)क्षेत्र को जाने वाली सडक के टायरिंग का कार्य विभाग द्वारा शुरू कर दिया है।वही आपको बता दें कि बसाही लिंक से गारा गलू तक 13 किलोमीटर की सड़क में जगह-जगह आधा-आधा फ़ुट के गड्ढे पड़े हैं।हालांकि PWD विभाग ने स्थानीय लोगों के विरोध के बाद शुक्रवार को  तरेम्बली में मझेड़ गांव के पास टायरिंग का काम से शुरू कर दिया है। इलाक़े के लोगों ने जल्द ये काम शुरू करने पर PWD विभाग का आभार जताया है।स्थानीय लोगों में सुरेश अमर सिंह मोनू शशि रिंकू दलीप सिंह ने कहा कि PWD विभाग और सरकार समय रहते ऐसे कार्य को करने के लिए क्यों नहीं संज्ञान लेती।उन्होंने कहा कि इस सड़क में 3 पुल और लगभग 7 रिटेन वाल लगने वाले हैं। 

बेड़ी में दुकान से पुलिस ने पकड़ी आठ बोतलें देसी शराब मामला दर्ज

Image
लांगणा ,20 जून (हिमाचल की खबर डेस्क) एक तरफ पुलिस प्रशासन दुकानों दुकानों में अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई तो कर रहा है लेकिन दूसरी तरफ जो शराब के ठेकों में  मिलावटी और अंकित मूल्य से अधिक शराब या बियर  बिक रही है उस  पर  कोई कार्यवाही नहीं हो रही है | प्रदेश में शराब का व्यवसाय सरकार की आय का मुख्य साधन है तो , क्यों नहीं इसकी खुली बिक्री कर दी जाए | ताकि लोगों को मिलावटी शराब से छुटकारा मिल सके और अधिक से अधिक लोग भी इस रोजगार के साथ जुड़ सकें | तथा पुलिस प्रशासन के समय की भी बचत होगी | बीते शनिवार को पुलिस चौकी बस्सी के प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर अपने चौकी स्टाफ के साथ जब गश्त में लांगणा में मौजूद थे | तो गुप्त  सूचना मिली कि एक व्यक्ति लांगणा पंचायत के प्रैंण वार्ड के बेड़ी गाँव में  अपनी करियाना की दुकान  में अवैध शराब रखकर ग्राहकों को बेचने का धंधा करता है। जब मौके में चैेकिंग ली गई तो 8 बोतल देसी शराब सहित अवैध पॉलिथीन भी बरामद हुआ । जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है | मामले की पुष्टि करते हुए नरेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि धा...

खडीहार (कनोग) के वीरेंद्र सिंह चन्देल बने फ्लाइंग ऑफिसर

Image
लांगणा 19 जून ( हिमाचल की खबर डेस्क ) उपतहसील मकरीड़ी की खड़ीहार पंचायत के कनोग  निवासी वीरेंद्र सिंह चंदेल भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने है। वीरेंद्र सिंह चंदेल सुपुत्र बिशन चंद चंदेल माता सकीना चंदेल के बड़े पुत्र हैं। जिनके भारतीय वायु सेना में अफसर बनने पर पूरे परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर है। भारतीय वायुसेना अकादमी हैदराबाद में हुई पासिंग आउट परेड में कोरोना के कारण माता-पिता व परिवार के सदस्य शामिल नहीं हो सके। सभी ने घर बैठकर चैनल के माध्यम से ही इस खुशी के पल को साझा किया। वीरेंद्र सिंह चंदेल की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय मंडी से हुई ।वल्लभ कॉलेज मंडी से भौतिक विज्ञान में बीएससी प्रथम स्थान में की।  वल्लभ गवर्नमेंट कॉलेज मंडी से ही पीजीडीसीए भी प्रथम स्थान में की।उसके उपरांत केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश धर्मशाला में एमबीए करते समय वीरेंद्र सिंह चंदेल का चयन भारतीय वायुसेना में हो गया ।ये बचपन से ही बहुत होनहार परिश्रमी रहे हैं ।इन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन में काफी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई उत्कृष्ट सम्मान प्राप्त किए हैं | राष्ट्रीय कैडेट कोर में ...

गोलवां में विधायक प्रकाश राणा ने कहा तनसाल सड़क को पक्का करने के लिए 18 लाख रुपये की मिली मंजूरी

Image
लडभडोल (हिमाचल की खबर डेस्क) जोगिन्दरनगर  विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि 30-40 वर्षों से अधर में लटका तनसाल सड़क को पक्का करने का काम की शुरुवात हुई जिसमें फॉरेस्ट डिपार्टमेंट रेवेन्यू डिपार्टमेंट बैजनाथ व पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट लडभडोल साथ मिलकर इस रोड की ज्वाइंट इनफेक्शन की हैं उन्होंने कहा कि सडक को पक्का करने के लिए 18 लाख रुपए की राशि को मंजूरी मिल चुकी है उन्होंने कहा कि जल्द ही इस सड़क को पक्का किया जाएगा।इसके लिए विधायक  प्रकाश राणा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर  सहित बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का भी आभार जताया है उन्होंने कहा कि इनके प्रयासों से यह सब संभव हो पाया है।

युथ क्लब माकन ने चलाया सफाई अभियान

Image
लडभड़ोल (हिमाचल की हर खबर) सिमसा माता मंदिर में 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे शरद नवरात्रों के लिए मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर माकन यूथ क्लब ने लोगों ने रास्ते की सफाई का अभियान चलाया। सिमसा माता मंदिर में भक्तों को मंदिर में आने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए माकन से सिमसा माता मंदिर तक पैदल रास्ते की साफ सफाई की गयी, यूथ क्लब के प्रधान रवीन ठाकुर ने बताया कि माकन गांव से सिमसा माता के लिए जाना हो तो दो किलोमीटर पहाड़ियों के घने जंगल से गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यूथ क्लब के  सदस्यों ने आपस में बातचीत की और रास्ते को बनाने तथा उगी हुई झाड़ियों को काटने का फैसला किया। आपको बता देंगे कि माकन यूथ क्लब का हौसला इतना बुलंद था कि सिर्फ 1 दिन में ही लोगों ने झाड़ियों को काटते हुए रास्ते को साफ़ व चलने योग्य बना दिया, इस सफाई अभियान में सलाहकार सुरेन्द्र बरवाल, सचिन बरवाल,पंकज बरवाल,अभिषेक बरवाल,रोहित बरवाल,अनिकेत बरवाल,शशि बरवाल,अजय जम्वाल,सौरभ बरवाल,अमन माकनवाल ने भाग लिया।

लडभड़ोल और चौंतड़ा क्षेत्र में कोरोना 3 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Image
लडभड़ोल (डेस्क हिमाचल हर खबर)सोमवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। सोमवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के भगेहड़ व खुड्डी गांव में महिला और पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।  मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है।  स्वाथ्य विभाग की टीमें कोरोना संक्रमित महिला व पुरुष के घरों में पहुंच चुकी है।  जानकारी के अनुसार शनिवार को लडभड़ोल क्षेत्र व चौंतड़ा से 45 लोगों की सैंपल लिए गए थे।  इनमे अधिकतर लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।  लेकिन लडभड़ोल क्षेत्र के भगेहड़ गांव के 51 वर्षीय पुरुष तथा खुड्डी  की 42 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके आलावा चौंतड़ा क्षेत्र का एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।  भगेहड़ निवासी पुरुष ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली तथा  खुड्डी  गांव की महिला की ट्रेवल हिस्ट्री गुरुग्राम से है। दोनों कुछ दिन पहले ही बहरी राज्यों से अपने घर लौटे थे और अपने घर में होम क्वारंटीन थे। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों के सैंपल लिए थे। स्वास्थ्य विभाग अब परिज...

टटाणका की दीपिका ठाकुर ने साउथ कोरिया से नेनो साइंस में डिग्री हासिल कर चमकाया प्रदेश का नाम

Image
जोगिन्द्रनगर (हिमाचल की हर खबर)उपमंडल की ग्राम पंचायत ढेलू के गांव टटाणका की दीपिका ठाकुर ने साउथ कोरिया से नेनो साइंस में डिग्री हासिल कर नाम चमकाया है। आगे इसी सब्जेक्ट में पीएचडी कर रही हैं। दीपिका ने कहा कि कोरोना और आने वाली अन्य बड़ी बीमारियों पर रिसर्च कर उसकी वैक्सीन बनाने को लेकर भी गंभीर हैं और इसके माध्यम से वे देश की सेवा करना चाहती हैं। दीपिका ने कहा कि उनके दादा शंकरदास और पिता अमर सिंह भी सेना में रह कर देश की सेवाउनकी बड़ी बहन प्रियंका ठाकुर वायु सेना में कैप्टन बन कर देश की सेवा कर रही हैं। माता सुभद्रा गृहिणी हैं। दोनों बहनों ने प्राइमरी शिक्षा गांव के प्राथमिक पाठशाला घोरणी में प्राप्त की। 12वीं की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर से हासिल की। इस दौरान उन्हें अपने गांव से पैदल जोगिंदरनगर लगभग तीन किमी का सफर पैदल तय कर पहुंचना पड़ता था। सड़क सुविधा न होने और रास्ते में खड्ड को पार कर स्कूल तक पहुंचना चुनौती से कम नहीं होता था। दोनों ने बताया कि अभी तक भी उनके गांव तक सड़क नहीं बनी है।