मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन बंद करना प्रदेश कांग्रेस सरकार के प्रति दुर्भाग्यपूर्ण- भाजपा विधायक प्रकाश राणा
लडभड़ोल (हिमाचल की हर खबर)लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर का पुनर्गठन न कर भ्रां को अलग पंचायत का दर्जा नहीं मिलने से पंचायत के सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाया सवाल, लोग सरकार से खफा, ऊटपुर पंचायत के लोगों का आरोप है कि सरकार पंचायतों के पुनर्गठन में निर्धारित बिंदुओं का पालन नहीं करते हुए अपनों को लाभ पहुंचा रही है पंचायत निवासी संजीव कुमार , वीर सिंह , संसार चंद , अशोक कुमार , रणवीर , धर्म सिंह , कृष्ण चंद , अमर सिंह , मेहताव सिंह ने कहा कि ऊटपुर पंचायत की आबादी 4500 से अधिक है , इसमें 15 छोटे बड़े गांव हैं , इनमें तैण , घटोड़ , कुटला , सांढा , माकन , छोटी माकन , भ्रां और ऊटपुर इत्यादि शामिल हैं । इनमें एक हजार से अधिक परिवार रहते हैं । दूर दराज की पिछड़ी ग्राम पंचायत होने के बावजूद इस पंचायत की दो पंचायतें बनाना सरकार ने जरूरी नहीं समझा । इस बारे में ऊटपुर पंचायत प्रधान चंद्रेश कुमारी ने बताया कि कई बार पंचायत से कई प्रस्ताव भेजे गए हैं,लेकिन उन पर अमल नहीं हुआ है,ब्लॉक चौंतड़ा की तरफ से डिमांड आई थी तो ,उसकी कॉपी दोबारा ब्लॉक को भेज दी गई है।
Comments
Post a Comment