मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन बंद करना प्रदेश कांग्रेस सरकार के प्रति दुर्भाग्यपूर्ण- भाजपा विधायक प्रकाश राणा

Image
लडभड़ोल(हिमाचल की खबर डेस्क) जोगिन्दरनगर भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने वीरवार को कहा कि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सब तहसील मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन खोला था।जिससे लगभग 15 पंचायतों की जनता को सीधा लाभ पहुंच रहा था।उन्होंने कहा कि परंतु दुर्भाग्यपूर्ण नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसे भी बंद कर दिया है।उन्होंने कहा कि जोकि यह बहुत ही निंदनीय कार्य है।उन्होंने कहा कि जोगिंदरनगर की जनता इसका विरोध करती है,और पहले ही दिन से कांग्रेस की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।उन्होंने जो वादे किए थे की सरकार के बनने के बाद दस दिन के अंदर OPS,1500 रुपए हर महिला को और तीन सौ यूनिट बिजली फ्री कर देंगे।अब उन सभी वादों से मुकर कर रही है!उन्होंने कहा कि  जगह-जगह विभागीय कार्यालयों को बंद करके आम जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है।उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस की सरकार 90 के दशक की राजनीति कर रही है।उन्होंने कहा कि बदले की भावना से कार्य कर रही है।परंतु अब राजनीति का स्वरूप बदल चुका है राजनीति बदले से न

दो महीने बाद बहाल हुई विमान सेवा

काँगड़ा (हिमाचल की हर  खबर )
 दो महीने बाद सोमवार को पहली बार दिल्ली से कांगड़ा के लिए हवाई उड़ान शुरू हुई। फ्लाइट में देश के कई हिस्सों से हिमाचल के लोग दिल्ली से कांगड़ा पहुंचे। हालांकि, कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर दोपहर को शेड्यूल के तहत तीन में से स्पाइस जेट की एक ही फ्लाइट दिल्ली से पहुंची। एयर इंडिया की दो फ्लाइट रद्द हो गईं। ये फ्लाइट दिल्ली और चंडीगढ़ से आनी थीं। रद्द दोनों उड़ानों के यात्री दिल्ली और कांगड़ा एयरपोर्ट पर परेशान हुए। उधर, स्पाइस जेट की फ्लाइट से पहुंचे यात्रियों की खुशी सातवें आसमान पर थी। स्पाइस जेट की फ्लाइट में कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचीं जोगिंद्रनगर की रक्षिता, पालमपुर के अखिलेश शर्मा, कांगड़ा के अखिल शर्मा, धर्मशाला के शुभम शर्मा, गांव सुकड़ के संदूल चौधरी और पालमपुर की त्रिवेणी सूद ने बताया कि उन्हें दो महीने बाद अपने घर वापस पहुंचने पर बहुत खुशी हो रही है।  इस मौके पर कांगड़ा एसडीएम जतिन लाल ने कहा कि आज प्रशासन बाहर से आने वाले हिमाचल के लोगों का स्वागत कर रहा है। हर यात्री की जांच होने के बाद ही यह निर्णय लिया जाएगा कि यात्री को किसी सरकारी संस्था में क्वारंटीन करना है या फिर घर में। स्पाइस जेट की उड़ान में 45 यात्री दिल्ली से  गगल आए और गगल से दिल्ली के लिए वापस 40 यात्री गए।

Comments

Popular posts from this blog

युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल ने सिमसा माता मंदिर और गाँव को किया सेनेटाइज देखे विडियो

रोपडु गांव के बुजुर्गों को बैठने के लिए बनाया उचित स्थान

मंडल प्रवक्ता के बयान पर की अंकुश शर्मा ने कड़ी निंदा