मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन बंद करना प्रदेश कांग्रेस सरकार के प्रति दुर्भाग्यपूर्ण- भाजपा विधायक प्रकाश राणा

Image
लडभड़ोल(हिमाचल की खबर डेस्क) जोगिन्दरनगर भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने वीरवार को कहा कि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सब तहसील मकरीडी में लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन खोला था।जिससे लगभग 15 पंचायतों की जनता को सीधा लाभ पहुंच रहा था।उन्होंने कहा कि परंतु दुर्भाग्यपूर्ण नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसे भी बंद कर दिया है।उन्होंने कहा कि जोकि यह बहुत ही निंदनीय कार्य है।उन्होंने कहा कि जोगिंदरनगर की जनता इसका विरोध करती है,और पहले ही दिन से कांग्रेस की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।उन्होंने जो वादे किए थे की सरकार के बनने के बाद दस दिन के अंदर OPS,1500 रुपए हर महिला को और तीन सौ यूनिट बिजली फ्री कर देंगे।अब उन सभी वादों से मुकर कर रही है!उन्होंने कहा कि  जगह-जगह विभागीय कार्यालयों को बंद करके आम जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है।उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस की सरकार 90 के दशक की राजनीति कर रही है।उन्होंने कहा कि बदले की भावना से कार्य कर रही है।परंतु अब राजनीति का स्वरूप बदल चुका है राजनीति बदले से न

हिमाचल में एक जून से परिवहन सेवाएं परिवहन निगम ने टिकट मशीनों को अपडेट काम शुरू

शिमला(हिमाचल की हर खबर)हिमाचल में एक जून से परिवहन सेवाएं शुरू हो रही हैं। परिवहन निगम ने टिकट मशीनों को अपडेट काम शुरू कर दिया है। 31 मई तक सभी चालक-परिचालकों को ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा है। बसों की सैनिटाइजेशन भी एक दिन पहले से शुरू होगी।चालकों की सीट पर अलग से केबिन बनाने का प्रस्ताव है। दोनों तरफ प्लास्टिक शीट लगाने की बात चल रही है। परिचालक कैसे बस के भीतर सवारियों के टिकट काटेगा, इसका फैसला 26 मई को होने वाली निगम अधिकारियों की बैठक में लिया जाएगा। परिवहन निगम ने बस अड्डों पर सैनिटाजेशन का काम शुरू कर दिया है। जून की पहली तारीख से प्रदेश में सरकारी, निजी बसें चलाई जानी हैं। बसों की हर सीट पर सवारियों को कोरोना की जानकारी दी जाएगी। बस अड्डे पर सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी।सवारियों को लाउड स्पीकर से कोरोना से बचाव और उपाय के बारे में अवगत कराया जाएगा। हिमाचल में परिवहन सेवाएं शुरू करने के लिए परिवहन विभाग ने सभी आरटीओ ऑफिस में सैनिटाइजर और मास्क भी भेज दिए हैं। दिन में तीन बार बसों को सैनिटाइज किया जाना है। परिवहन निगम की बसें और अन्य निजी वाहन एचआरटीसी से चयनित ढाबों पर ही रुकेंगे। सवारियां इन्हीं ढाबों पर खाना खाएंगी। परिवहन निगम ने ढाबा मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वह खाना बनाते वक्त सफाई का विशेष ध्यान रखें। ढाबे में काम करने वाले लोगों के मुंह पर मास्क होना अनिवार्य होगा।

Comments

Popular posts from this blog

युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल ने सिमसा माता मंदिर और गाँव को किया सेनेटाइज देखे विडियो

रोपडु गांव के बुजुर्गों को बैठने के लिए बनाया उचित स्थान

मंडल प्रवक्ता के बयान पर की अंकुश शर्मा ने कड़ी निंदा